Site iconSite icon AR Live News

डांगियों की पंचोली में 340 फ्लैट का निर्माण पूरा : सितंबर में कब्जा पत्र देने की तैयारी

Construction of 340 Flats in Danghiyo Ki PancholiConstruction of 340 Flats in Danghiyo Ki Pancholi

मुख्यमंत्री जन आवास योजना में यूआईटी ने करवाया है निर्माण

उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। देबारी ग्रेटर चौराहा के पास राजस्व ग्राम डांगियों की पंचोली में आर्थिक दृष्टि से कमजोर वर्ग के लिए 304 फ्लैट (जी+3) निर्माण का काम पूरा हो चुका है। ऐसे में यूआईटी ने आगामी सितंबर में संबंधित लोगों को फ्लैट का कब्जा पत्र सौंपने की तैयारी कर ली है।

यूआईटी सचिव बालमुकुंद आवास ने बताया कि मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत 1.4000 हैक्टेयर में बने फ्लैट आवंटन के लिए यूआईटी ने 29 अक्टुबर 2020 को लॉटरी निकाली थी, इस आवासीय योजना के निर्माण पर 12.60 करोड़ की लागत आयी है। प्रत्येक आवासगृह का कारपेट क्षेत्रफल 298.05 वर्गफीट है व सुपर बिल्टअप क्षेत्रफल 350.65 वर्गफीट है। आधारभूत सुविधाओं के तहत सडक़ों, डे्रनेज, पेयजल, बिजली और सीवर लाइन की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

पानी की व्यवस्था के लिए जलदाय विभाग को 102.00 लाख रूपए दिए

बालमुकुंद आवास ने बताया कि यहां रहने वाले लोगों के पानी की व्यवस्था के लिए यूआईटी ने जलदाय विभाग को 102.00 लाख रूपए दिए है। लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए चारदीवारी सहित खुला क्षेत्र (6025 वर्गफीट), पार्किंग क्षेत्र (54000 वर्गफीट) व पार्क के लिए 890.00 वर्गफीट एरिया रखा गया

एक फ्लैट की लागत 4,83,500 रूपए

इस योजना में प्रति फ्लैट के निर्माण की लागत 4,83,500 रूपए आयी है। इसमें 1.50 लाख की सरकार की और से सब्सिडी मिल रही है। यानी जिसको भी फ्लैट मिला है उसे 333500 रूपए का भुगतान करना होगा। लोगों को बैंक से समय पर लोन मिल सके इसके लिए यूआईटी स्तर पर बैंक स्टाफ को बुलाकर यूआईटी में ही समय समय पर कैंप भी लगाए जा रहे है।

Exit mobile version