Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर के इतिहास की सबसे बड़ी डकैती: 25 किलो सोने की डकैती के बदमाशों का 24 घंटे बाद भी सुराग नहीं

manappuram gold bank udaipurmanappuram gold bank udaipur

एफआईआर में बैंक कर्मचारी ने बताई करीब 25 किलो सोना और 11 लाख रूपए की डकैती

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र के सुंदरवास मेन रोड स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन बैंक में हुई 25 किलो सोना और 11 लाख रूपए की डकैती के बदमाशों का 24 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है। 25 किलो सोना के जेवरों की यह डकैती उदयपुर के इतिहास की सबसे बड़ी डकैती मानी जा रही है, डकैती किए गए सोने की कीमत 12 करोड़ से अधिक की आंकी गयी है।

इससे पहले 2017 में उदयपुर के टीडी थाने के नजदीक हाईवे पर एक बड़ी डकैती हुई थी, जिसमें साढ़े 3 करोड़ के सोने-चांदी के जेवर व बिस्किट पर डाका डाला गया था।

इस डकैती के बाद मणप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड कंपनी प्रबंधन ने बयान जारी किया है कि डकैती के संबंध में पुलिस अधिकारी जांच कर रहे हैं। हम ग्राहकों को आश्वस्त करना चाहते हैं कि हमारे पास गिरवी रखी गयी उनकी संपत्ति को कोई नुकसान नहीं होगा, सोना पूरी तरह से बीमाकृत है और यदि आभूषणों का पता नहीं लग पाता है या उनकी रिकवरी नहीं हो पाती है, तो कंपनी ग्राहकों को समान सोने के साथ क्षतिपूर्ति करेगी।

डबोक के बाद आरोपियों का नहीं लगा सुराग

वारदात के बाद से पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। वारदात के बाद बदमाश चित्तौड़गढ़ हाईवे की तरफ भागे थे, पुलिस ने डबोक तक तो बदमाशों की लोकेशन ट्रेस कर पायी है, लेकिन इसके बाद पुलिस को बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका है। इस तरह की पूर्व में हुई वारदातों के गिरफ्तार और जमानत पर चल रहे बदमाशों की लोकेशन लेकर मुखबीरतंत्र के जरिए भी बदमाशों का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है।

2017 में हुई थी 470 किलो चांदी और दो किलो सोने की डकैती

जून 2017 में टीडी थाने से 1 किलोमीटर दूर हाईवे पर आगरा से राजकोट जा रहे सोने-चांदी के ट्रांसपोर्टर के साथ डकैती हुई थी। ट्रांसपोर्टर उसकी वैननुमा गाड़ी में बने चैंबर में 470 किलो चांदी और करीब 2 किलो सोने के जेवर, बिस्किट रखकर आगरा से राजकोट जा रहा था। टीडी थाने के पास देर रात कुछ बदमाशों ने सोने-चांदी से लदी उस गाड़ी को रोककर बंदूक की नोंक पर डकैती को अंजाम दिया था। कुछ सप्ताह बाद पुलिस ने बदमाशों को पकड़ कर इस घटना का खुलासा कर दिया था, जिसमें चांदी तो बरामद हो गयी थी, लेकिन सोने का कुछ पता नहीं चल सका था।

बीते 7 सालों में हुई बैंक डकैती

Exit mobile version