Site iconSite icon AR Live News

स्पोर्ट्स अवॉर्ड सेरेमनी: स्कूलों की खेल प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। ऐश्वर्या कॉलेज में सोमवार को ऐश्वर्या स्पॉर्ट्स अवॉर्ड का आयोजन किया गया। उदयपुर के विद्यार्थियों को विभिन्न खेल क्षेत्रों में उनकी उपल्बधियों के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में स्टेप बाई स्टेप स्कूल से भव्या मीना, करन मीना, सूर्यवीर सिंह, गुरु गोविंद स्कूल से राजवीर, गोपाल कुमावत, हिमांशु डामोर, वीर प्रताप सिंह, बोहरा युथ सिनियर सेकेंडरी स्कूल से शैरीन खान, फयाज खान तथा महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय पहाड़ा, गुरु नानक पब्लिक स्कूल, द स्टडी सिनियर सेकेंडरी, खालसा पब्लिक सिनियर सेकेंडरी स्कूल से 130 से अधिक विद्यार्थियों को ऐश्वर्या स्पॉर्ट्स अवॉर्ड में सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ विभिन्न विद्यालयों से आमंत्रित शारीरिक शिक्षकों को खेलों में उनके योगदान के लिए पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मीरा गर्ल्स कॉलेज की सहायक प्राचार्य डॉ. शिवानी सवर्नंकर, विशिष्ठ अतिथि प्रियंका पांड्या ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। ऐश्वर्या बीएड कॉलेज के स्टूडेंट्स ने नृत्य की रंगारंग प्रस्तुति दी।

Exit mobile version