Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर शहर के व्यस्तम इलाके के गोल्ड लोन बैंक में 15 किलो सोना और नगदी की डकैती

manappuram gold bank udaipurmanappuram gold bank udaipur

पिस्टल, हथियारों की नोक पर 5 बदमाशों ने डाली डकैती

उदयपुर( एआर लाइव न्यूज़)। उदयपुर शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र के सुंदरवास मेन रोड स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन बैंक में सोमवार सुबह 5 बदमाशों ने डकैती को अंजाम दिया। पिस्टल,हथियारों की नोक पर बदमाशों ने गोल्ड लोन बैंक में मौजूद स्टाफ को बंधक बनाया और 15 किलो सोना औऱ डेढ़ लाख रुपये नकदी डकैती कर ले गए।

बदमाशों ने डकैती को सुबह बैंक खुलने के कुछ देर बाद करीब 10 बजे अंजाम दिया है। मौके पर एसपी विकास कुमार, एडि.एसपी चन्द्रशील ठाकुर मय जाप्ता मौके पर पहुंचे। गोल्ड लोन बैंक के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात कवर हुई है। मणप्पुरम गोल्ड लोन बैंक कर्मचारियों की आरंभिक सूचना अनुसार सोना करीब 15 किलो था। पुलिस ने उदयपुर जिले और सम्भाग में नाकाबंदी करवा दी है और बदमाशों की गहन तलाश की जा रही है।

5 बदमाश डकैती डालने के लिए बाइक पर आए

 बाइक पर आए हथियारबन्द बदमाश 5 बदमाश डकैती डालने के लिए 2 बाइक पर आए। मणप्पुरम गोल्ड लोन बैंक के अंदर घुसे। उस समय एक महिला सहित 5 कर्मचारी मौजूद थे। कर्मचारियों से मारपीट कर और सभी को बंधक बना लिया। इसके बाद डकैती को अंजाम दिया है। सभी बदमाशों ने चेहरे पर नकाब पहन रखा था।

Exit mobile version