Site iconSite icon AR Live News

एमएलएसयू : केंद्रीय छात्र संघ अध्यक्ष पद की कुर्सी कुलदीप सिंह के नाम हुई

student union election result 2022 MLSU Udaipurstudent union election result 2022 MLSU Udaipur

राजस्थान विश्वविद्यालय में निर्दलीय निर्मल चौधरी अध्यक्ष निर्वाचित

उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। प्रदेश भर मेंं हुए छात्र संघ चुनाव में शनिवार को मतगणना हुई। इसके चलते कई शहरों में कॉलेज के आसपास दिन भर चुनावी माहौल बना रहा। जैसे जैसे परिणाम आते रहे वैसे वैसे विजेता प्रत्याशियोंं के समर्थकों में जश्न का माहौल बनता गया।

मोहनलाल सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय के केंद्रीय छात्रसंघ अध्यक्ष पद के चुनाव में एबीवीपी के कुलदीपसिंह सुवावत ने एनएसयूआई के देव सोनी को हराया। सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय में एबीवीपी ने परचम लहराया है।

कुलदीप सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी देव सोनी को 1158 वोट से हराया। उन्हें 3988 जबकि देव सोनी को 2830 वोट मिले। 110 छात्रों ने नोटा का प्रयोग किया। 144 वोट निरस्त हुए। उपाध्यक्ष पद पर विष्णु रेबारी 3960 वोट से निर्वाचित घोषित किए गए उन्हें 4902 वोट मिले। उपाध्यक्ष के अन्य दावेदार कांतिलाल मईडा को 647 और प्रियेश मेवाड़ा को 942 वोट मिले। 434 ने नोटा का प्रयोग किया जबकि 151 वोट निरस्त किए गए।

सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय में एबीवीपी ने परचम लहराया

महासचिव के लिए कपीश जैन निर्वाचित घोषित हुए। उन्हें 5767 वोट मिले। इसी पद पर अन्य प्रत्याशियों में शोभा लाल गुर्जर को 865 वोट मिले। 274 ने नोटा का प्रयोग किया जबकि 176 वोट निरस्त हुए। शोध प्रतिनिधि पद पर अनुभव बर्बर 184 वोट प्राप्त कर विजयी रहा। कुल 458 वोटों में मोतीदान को 133 तथा राजू राम को 135 वोट प्राप्त हुए। 2 वोट नोटा तथा 4 निरस्त हुए।

संयुक्त सचिव पद पर महिमा वैष्णव निर्वाचित हुई उन्हें 4552 वोट मिले,जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी ललित बैरागी को 1983 वोट मिले। इसमें 352 छात्रों ने नोटा का प्रयोग किया।

फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट परिसर में मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं रजिस्ट्रार छोगाराम देवासी व छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रोफेसर शूरवीर सिंह भाणावत की मौजूदगी में मतगणना हुई। अन्य महाविद्यालयों के छात्रसंघों की मतगणना संबंधित महाविद्यालयों में की गई। विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ कुंजन आचार्य ने बताया कि दोपहर 3 बजे तक सभी परिणाम घोषित किए गए।

विधि महाविद्यालय उदयपुर :

अध्यक्ष पद पर संजय कुमार वैष्णव 44 वोट से विजयी रहे। उन्हें 273 वोट और निकटतम प्रतिद्वंदी अशोक सिंह जैतावत को 229 वोट मिले। महासचिव पर इशान शर्मा 198 से जीते। उपाध्यक्ष पद पर हरीश कुमार मेनारिया और संयुक्त सचिव पर साक्षी झाला निर्विरोध निर्वाचित हुई।

वाणिज्य महाविद्यालय उदयपुर :

अध्यक्ष पद पर मूमल चुंडावत 76 मतों से विजयी रही। उनको 1010 वोट जबकि निकटतम प्रतिद्वंदी अविनाश कुमावत को 934 मत प्राप्त हुए। महासचिव पर हर्षद कुमार 118 वोट से विजय रहे जबकि उपाध्यक्ष के लिए साहिल नागौरी और संयुक्त सचिव के लिए मोहित शर्मा निर्विरोध निर्वाचित हुए।

विज्ञान महाविद्यालय उदयपुर :

अध्यक्ष पद पर भूपेंद्र पालीवाल 172 वोट से विजयी रहे। उन्हें 1295 वोट जबकि निकटतम प्रतिद्वंदी परीक्षित राज शर्मा को 1123 वोट मिले। संयुक्त सचिव पर कवीश मीणा 8 वोट से विजय रहे। उपाध्यक्ष पर नवीन कुमार और महासचिव पर वियोना जाट निर्विरोध निर्वाचित हुई।

द्वारिकाधीश कन्या महाविद्यालय में लक्षिता बनी अध्यक्ष

राजसमंद कांकारोली के द्वारिकाधीश राजकीय कन्या महाविद्यालय कांकारोली, राजसमंद में अध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में एबीवीपी की लक्षिता औदिच्य ने बाजी मार ली। बड़े अंतर से लक्षिता के चुनाव जीतने की खबर आते ही समर्थको ने जश्र मनाया। लक्षिता के छात्र संघ अध्यक्ष बनने पर औदिच्य समाज केंद्रिय कार्यकारिणी अध्यक्ष केशव व्यास सहित बडग़ांव, बेदला से औदिच्य समाज के कई गणमान्य नागरिकों ने लक्षिता और उनके परिवार को फोन पर बधाई दी है।

एमपीयूएटी : सत्येन्द्र यादव अध्यक्ष चुने गए

महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय उदयपुर के केंद्रीय छात्रसंघ संघ चुनाव में प्रौधोगिकी एवं अभियात्रिकी महाविधालय के सत्येन्द्र यादव(953 वोट) अध्यक्ष चुने गए। महासचिव राजस्थान कृषि महाविद्यालय के मनीष कुमार बुनकर (946 वोट) बने। संयुक्त सचिव सह कोषाध्यक्ष प्रौधोगिकी एवं अभियात्रिक की महाविद्यालय की अन्जली चौधरी (794 वोट) बनी। शोध प्रतिनिधि के पद पर राजस्थान कृषि महाविद्यालय के मनोज कुमार मीणा(65 वोट) विजयी रहे। प्रौ. डॉ. मुरतजा अली सलोदा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलवाई।

राजस्थान यूनिवर्सिटी : निर्दलीय निर्मल बने अध्यक्ष

जयपुर में राजस्थान यूनिर्सिटी में हुए चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी निर्मल चौधरी अध्यक्ष निर्वाचित हुए। प्रदेश की राजधानी में हुए छात्र संघ के इस चुनाव पर हर किसी की नजरें टिकी हुई थी। यहां न तो एनएसयूआई की राजनीतिक ताकत काम आयी न एबीवीपी की। यहां 48.39 प्रतिशत मतदान हुआ था।

Exit mobile version