जम्मू,(एआर लाइव न्यूज)। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में शनिवार को भूकंप के दो बार झटके महसूस किए गए। पहला भूकंप सुबह तड़के, वहीं दूसरा भूकंप सुबह करीब 9 बजे आया।
अधिकारियों ने बताया कि पहले भूकंप की तीव्रता 2 9 रिक्टर और दूसरे भूकंप की तीव्रता 3 4 रिक्टर रही है। दोनों भूकंप के दौरान करीब साढ़े चार घंटों का अंतर रहा है।
खासबात यह भी है कि बीते 5 दिनों में जम्मू-कश्मीर के विभिन्न जिलों में 13 भूकंप आ चुके हैं, गनीमत है कि इनकी तीव्रता ज्यादा नहीं होने से जनजीवन को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

