Site iconSite icon AR Live News

पर्यावरण के संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी

Collective efforts are necessary to protect the environmentCollective efforts are necessary to protect the environment

गोंडा,(एआर लाइव न्यूज)। नियमित योग कक्षा प्रेरणा पार्क में शनिवार को योगाभ्यास के बाद समस्त योग साधकों ने योगाभ्यास के बाद पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी ने कहा कि हमें सिर्फ पेड़ लगा देने भर से संतोष नही कर लेना चाहिए। लगाए गए पेड़ की देखभाल अगले पांच वर्षों तक करना भी अत्यंत आवश्यक है। सम्पूर्ण पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली एक महत्वपूर्ण मुद्दा है। सभी को सामूहिक तौर पर प्रयास करना ही होगा।

संताल परगना की संस्कृति में पर्यावरण संरक्षण काफी महत्वपूर्ण है। जल एजंगल और जमीन के साथ ही स्वच्छता को लेकर भी यहां के लोग काफी संवेदनशील रहे हैं। योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी ने कहा कि आज पूरी दुनिया में कोरोना महामारी के समय ऑक्सीजन की महत्ता तो हमलोग महसूस कर चुके है। अतः अधिक से अधिक पेड़ लगाकर मानव व मानवेत्तर प्राणी की रक्षा की जा सकती है।

कार्यक्रम में लायंस क्लब के निदेशक दिलीप सिंह ने कहा कि ग्रह पृथ्वी के सुरक्षित भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए पर्यावरण में सकारात्मक बदलाव का भाग बनने के लिए लोगों को प्रेरित करना है। पृथ्वी ग्रह पर हमारे अस्तित्व के लिए पर्यावरण सबसे महत्वपूर्ण है। पर्यावरण हमारा पोषण करता है। हमें जीवित रहने में मदद करता है। हम हवाए पानी और मिट्टी के बिना जीवन की कल्पना नहीं कर सकते।इस अवसर पर लायंस क्लब के अन्य पदाधिकारियों द्वारा भी वृक्षारोपण किया गया।

इस अवसर पर लायंस क्लब गोंडा अवध के लायन अनिल अग्रवाल लायन जितेंद्र गोयल लायन अनीता सिंह लायन कविता अग्रवालए योग शिविर के डॉ राजेश श्रीवास्तवए डॉ शिवप्रताप वर्माए अश्वनी कुमार सहित अन्य योगसाधक व कॉलोनी वासी मौजूद रहे।

Exit mobile version