Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर में जल्द शुरू होगी एयर कार्गो की सुविधा

Air cargo facility will start soon in UdaipurAir cargo facility will start soon in Udaipur

संवाद कार्यक्रम में लघु उद्योग निगम अध्यक्ष राजीव अरोड़ा ने दी जानकारी

उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। यूसीसीआई कार्यालय मादडी में शनिवार को आयोजित उद्योग विभाग-एक संवाद कार्यक्रम में निवेशकों, औद्योगिक संस्थाओं और निर्यातकों से संवाद किया गया। जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र के इस कार्यक्रम में उद्योगों की समस्याओं, नियमों के सरलीकरण को लेकर भी चर्चा हुई।

इस दौरान राजस्थान लघु उद्योग निगम अध्यक्ष राजीव अरोड़ा ने कहा कि राजस्थान में उद्योगों के विकास के लिए सकारात्मक माहौल तैयार हुआ है। प्रदेश में इंस्पेक्टर राज खत्म हुआ है एवं शीघ्र ही उदयपुर को एयर कार्गो की सौगात भी मिलने वाली है। संवाद कार्यक्रम के दौरान जो भी सार्थक सुझाव मिले हैं जिन पर सरकार त्वरित गति से निस्तारण करेगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पहल से राज्य सरकार द्वारा दिए जा रहे आकर्षक लाभ से अन्य राज्यों के व्यापारियों का राजस्थान की ओर रूझान बढ़ रहा है। उन्होंने रिप्स योजना 2019 का लाभ उठाने की उद्योगों से अपील की।

एयर कार्गो की सुविधा से यह होगा फायदा

डबोक एयरपोर्ट पर यह सुविधा शुरू होने से माल आयात-निर्यात करने के लिए व्यापारियों और औद्योगिक जगत को बड़ा फायदा मिलेगा। व्यापार करना और ज्यादा सुविधा जनक हो सकेगा। एयर कार्गो के प्रस्ताव को नागरिक उड्डयन मंत्रालय से सैद्धांतिक मंजूरी मिल चुकी है।

सामूहिक एवं व्यक्तिगत समस्याओं का रिको द्वारा समाधान किया जाएगा

रिको के प्रबंध निदेशक शिवप्रकाश नकाते ने कहा कि रिको द्वारा समस्त सामूहिक एवं व्यक्तिगत समस्याओं का रिको द्वारा हर संभव समाधान किया जाएगा। नकाते ने संवाद कार्यक्रम में रिको सम्बन्धी जो भी समस्याएं सामने आयी उनके जल्द समाधान का आश्वासन भी दिया। उन्होंने राज निवेश पोर्टल की जानकारी भी दी। कार्यक्रम में निवेश प्रस्वातों के सम्बन्ध में हुए एमओयू और एलओयू की प्रगति पर चर्चा की गई। अधिक से अधिक निवेश लाने राज्य सरकार द्वारा दी जा रही रियायतों और योजनाओं की जानकारी भी दी गई। उद्योग आयुक्त महेंद्र पारख, सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।

उदयपुर में औद्योगिक विकास की प्रबल संभावना : कलेक्टर

जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा ने कहा कि उदयपुर में औद्योगिक विकास की प्रबल संभावना है। आज भी जिले के सुदूर ग्रामीण इलाकों में रोजगार की बहुत आवश्यकता है। रोजगार की उचित व्यवस्था की कमी के चलते आज भी यहां के श्रमिक अन्य राज्यों में जाने को मजबूर हैं। ऐसे में यहां रोजगार के अवसर बढ़ेंगे तो हजारों लोगों को उसका फायदा मिल सकता है। आगामी दिसंबर में जी 20 समिट उदयपुर में आयोजित होना प्रस्तावित है जो कि इस क्षेत्र के लिए गर्व की बात कही। कलेक्टर ने ग्रामीण क्षेत्र की मौजूदा स्थिति, कृषि मंडियों की जानकारी भी दी।

Exit mobile version