Site iconSite icon AR Live News

नेशनल हाईवे पर हुए हादसे में एक की मौत ए चार जख्मी

1 died 4 injured of a family in car truck accident in gonda district uttar pradesh1 died 4 injured of a family in car truck accident in gonda district uttar pradesh

गोंडा,(एआर लाइव न्यूज)। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में लखनऊ-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीती रात ट्रक और कार की टक्कर से हुए सड़क हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी है, वहीं चार लोग घायल हैं । कार सवार परिवार दिल्ली जा रहा था। मौके पर पहुंची नवाबगंज थाने की पुलिस ने सभी घायलों को अयोध्या के श्रीराम चिकित्सालय में भर्ती कराया।

पुलिस ने बताया कि सभी कार सवार बिहार के मुजफ्फर पुर जिले के रहने वाले हैं । ये सभी कार से बिहार के मुजफ्फरपुर से दिल्ली जा रहे थे। शुक्रवार देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 27 पर नवाबगंज थाना क्षेत्र के लोलपुर गांव के पास तेज गति में आ रहे ट्रक ने कार को टक्कर मार दी।

हादसे में कार सवार अमर प्रकाश(50) पुत्र मदन मोहन, इनकी पत्नी निवेदिता सिंह(47), पुत्री अदिति(19), मुकुंद शाही(72) और इनकी पत्नी निर्मला शाही(66) घायल हो गए थे। इलाज के दौरान अमर प्रकाश की मौत हो गयी। अन्य घायल हॉस्पिटल में उपचाररत हैं।

Exit mobile version