Site iconSite icon AR Live News

पिज्जा डिलीवरी बॉय को 200 का फटा नोट लेने से इंकार करने पर दो लोगों ने गोली मारी

firing on pizza delivery boyfiring on pizza delivery boy

शाहजहांपुर (एआर लाइव न्यूज)। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में सदर बाजार थाना क्षेत्र में पिज्जा डिलीवरी करने वाले 21 वर्षीय एक युवक को भुगतान के 200 रुपये के फटे नोट लेने से इंकार करने पर दो लोगों ने गोली मार दी। घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया, हालत गंभीर होने पर उसे बरेली के एक चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया। पुलिस ने मामले के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से देशी पिस्टल बरामद कर ली है। दोनों को गुरुवार को जेल भेज दिया गया।

दुकानदार ने बताया 200 रुपये का नोट फटा है

जानकारी के अनुसार बुधवार रात करीब 11 बजे नदीम ने फोन पर पिज्जा ऑर्डर किया था। सचिन कश्यप व उनके साथी ऋतिक कुमार ने करीब साढ़े 11 बजे पिज्जा पहुँचाया और रुपये लेकर चले गए। जब सचिन और उसका साथी भुगतान के रुपये से शीतल पेय खरीदने गए तो दुकानदार ने 200 रुपये के नोट फटा हुआ बताकर उसे लेने से मना कर दिया। जिस पर दोनों वापस नदीम के गए और नोट बदलने के लिए कहा। लेकिन नदीम गाली-गलौज करने लगा, इसी बीच नदीम का भाई बाहर आया और कथित तौर पर सचिन कश्यप को देसी पिस्तौल से गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर पड़ोसी ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने आरोपी 27 वर्षीय नदीम खान और उसके भाई 29 वर्षीय नईम को प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया, साथ ही उनके पास से दो देशी पिस्तौल और कई गोलियां बरामद की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 5/25 के साथ भारतीय दंड संहिता की धारा 307 और 504 के तहत मामला दर्ज किया है।

Exit mobile version