Site iconSite icon AR Live News

बीएसएफ एडीजी ने सीमा चौकी पर रात बिताकर देखी सुरक्षा प्रहरियों की चौकसी

bsf adg visit border security in bhuj and gujarat frontierbsf adg visit border security in bhuj and gujarat frontier

बीएसएफ एडीजी का तीन दिवसीय गुजरात फ्रंटियर दौरा

गांधीनगर,(एआर लाइव न्यूज)। बीएसएफ पश्चिमी कमान के अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) पीवी रामाशास्त्री बीते तीन दिनों से गुजरात फ्रंटियर दौरे पर रहे। एडीजी ने गांधीनगर में फ्रंटियर मुख्यालय पर सामरिक विषयों, सीमा प्रबंधन सहित अन्य पहलुओं की जानकारी ली।

उन्होंने फ्रंटियर मुख्यालय परिसर के विभिन्न कार्यालयों, हॉस्पीटल, कैंटीन, बुद्धा हर्बल गार्डन, अंकुर प्ले स्कूल, जवान बैरक का दौरा किया और वहाँ की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने परिसर में वृक्षारोपण भी किया। एडीजी ने प्रहरी सम्मेलन को सम्बोधित किया और उपस्थित सभी सीमा प्रहरियों को बल की अनेक कल्याणकारी योजनाओं के बारे बताया और सीमा प्रबंधन की सराहना की।

तीन दिवसीय दौरे के दौरान एडीजी पीवी रामाशास्त्री ने राज्यपाल देवव्रत से मुलाकात की और उन्हें सीमा पर बीएसएफ द्वारा किए गए सुरक्षा संबंधी व विकास कार्यों की जानकारी दी।

सेक्टर भुज और सीमा चौकियों का दौरा किया

दूसरे दिन एडीजी ने सेक्टर भुज एवं गुजरात फ्रंटियर की सीमा चौकियों का दौरा किया। यहां उन्होंने सुरक्षा संबंधी और अन्य विकासात्मक कार्यों का अवलोकन किया। रात्रिकाल में सीमा प्रहरियों के कार्य का अवलोकन करने के लिए एडीजी ने सीमा चौकी पर ही रात बिताई और उत्कृष्ट सीमा प्रबंधन के लिए उनकी सराहना की।

Exit mobile version