Site iconSite icon AR Live News

पद्म पुरस्कार-2023 के लिए 15 सितंबर तक नामांकन जमा होंगे

padm puraskar 2023padm puraskar 2023

दिल्ली (एआर लाइव न्यूज)। गणतंत्र दिवस, 2023 के अवसर पर घोषित किए जाने वाले पद्म पुरस्कार 2023 के लिए ऑनलाइन नामांकन जमा करने की प्रक्रिया 1 मई से शुरू हो गई है। पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 15 सितंबर है। आवेदन केवल ऑनलाइन तरीके से राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल https://awards.gov.in पर जमा किये जा सकते है।

1954 में स्थापित पद्म पुरस्कार, अर्थात् पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री, देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है। ये पुरस्कार कला, साहित्य और शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान और इंजीनियरिंग, सार्वजनिक कार्य, सिविल सेवा, व्यापार और उद्योग आदि क्षेत्रों / विषयों में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों / सेवा से जुड़े ‘विशिष्ट कार्य’ को मान्यता देते हैं।

अन्य प्रतिभाशाली व्यक्तियों की भी कर सकते हैं अनुशंसा

सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे स्वयं के नामांकन सहित अन्य प्रतिभाशाली व्यक्तियों नामांकन/अनुशंसा करें, जो महिलाओं, समाज के कमजोर वर्गों, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग समुदाय से सम्बंधित है और जो समाज की निस्वार्थ सेवा कर रहे हैं तथा जिनकी उत्कृष्टता और उपलब्धियों को वास्तव में मान्यता दी जानी चाहिए।

इस संबंध में अन्य विवरण गृह मंत्रालय की वेबसाइट https://mha.gov.in पर ‘पुरस्कार और पदक’ शीर्षक के तहत तथा पद्म पुरस्कार पोर्टल https://padmaawards.gov.in पर भी उपलब्ध हैं।

Exit mobile version