Site iconSite icon AR Live News

वोटर आईडी को आधार से लिंक करने रविवार को लगेंगे विशेष शिविर

Special camps for link Voter ID with AadhaarSpecial camps for link Voter ID with Aadhaar

उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर 20 अगस्त। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूचियों को आधार से लिंक करने के लिए 21 अगस्त को सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर लगेंगे।
एडीएम सिटी प्रभा गौतम ने बताया कि मतदाताओं की आधार संख्या को फॉर्म 6बी गरूडा ऐप के माध्यम से ऑनलाइन लिंक कराने का कार्यक्रम 1 अगस्त से प्रारंभ हो चुका है। इसी क्रम में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 21 अगस्त को सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर लगेंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ओपी बुनकर ने बताया कि सभी बीएलओ को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे अनिवार्य रूप से मतदान केंद्र पर उपस्थित रहकर अधिक से अधिक मतदाताओं के वोटर आईडी को आधार कार्ड से लिंक करने के निर्देश दिए है।

ऑनलाइन ऐप से भी वॉटर आईडी को लिंक करा सकेंगे आधार से

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ओपी बुनकर ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता अपने वोटर आईडी को आधार कार्ड से स्वैच्छिक आधार पर लिंक कर सकते हैं। इसके लिए अपने मोबाइल में प्ले स्टोर से वोटर हेल्पलाइन एप डाउनलोड करना होगा। एप डाउनलोड करने के बाद इसे ओपन करके वोटर रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें। यहां इलेक्टोरल ऑथेंटिकेशन फॉर्म 6 बी पर टैप करें।
ओपी बुनकर ने बताया कि इसके पश्चात अपना मोबाइल नंबर और ओटीपी डाल कर अगली स्क्रीन की ओर जाएं। यहां अपना वोटर आईडी नंबर डालकर नेक्स्ट पर क्लिक करें एवं अपना आधार कार्ड नंबर एवं अन्य आवश्यक जानकारी भर के कंफर्म पर टेप करें। इसके बाद आवेदन सबमिट हो जाएगा। इस प्रकार आमजन स्वयं भी आधार कार्ड को वोटर आईडी से लिंक करने के लिए अपना आवेदन ऑनलाइन एप्लीकेशन के माध्यम से सबमिट कर सकते हैं।

Exit mobile version