Site iconSite icon AR Live News

एमएलएसयू : छात्र संघ चुनाव को लेकर प्रत्याशी घोषित

mlsu : Declared candidate for student union electionmlsu : Declared candidate for student union election

उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। मोहनलाल सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय के केंद्रीय छात्र संघ चुनाव को लेकर एबीवीपी और एनएसयूआई ने शनिवार को प्रत्याशी घोषित किए।
छात्र संघ चुनाव को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक शनिवार को बीएन रोड स्थित संगठन के कार्यालय में हुई। इसमें मोहनलाल सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय के केंद्रीय छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए कुलदीप सिंह सुवावत,उपाध्यक्ष के लिए विष्णु रेबारी,महासचिव के लिए कपीश जैन और संयुक्त सचिव पद के लिए महिमा वैष्णव को प्रत्याशी बनाया गया है। प्रत्याशी चयन को लेकर हुई बैठक में महानगर मंत्री मिलिंद पालीवाल, विश्वविद्यालय इकाई सचिव रोनकराजसिंह शक्तावत और प्रांत महामंत्री सृष्टी राठौड़ मौजूद थे।

एनएसयूआई ने सोनी पर किया भरोसा

मोहनलाल सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय के केंद्रीय छात्र संघ चुनाव को लेकर एनएसयूआई में भी कई दावेदार टिकट के लिए जोर लगा रहे थे,लेकिन संगठन ने सबसे सक्रिय देव सोनी को प्रत्याशी बनाया है। प्रदेश प्रभारी गुरजोत संधु ने शनिवार को इसकी अधिकृत घोषणा की है। इसके साथ ही चुनावी हलचल और तेज हो गई है।

Exit mobile version