Site iconSite icon AR Live News

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री सिसोदिया के घर सीबीआई छापा

cbi raid on delhi deputy cm manish sisodia house -1cbi raid on delhi deputy cm manish sisodia house -1

एफआईआर में सिसोदिया सहित आबकारी अधिकारियों के नाम भी शामिल

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। केंद्रीय जांच ब्यूरो सीबीआई ने दिल्ली शराब नीति में भ्रष्टाचार के आरोप में आज शुक्रवार को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास सहित 20 से अधिक स्थानों की छापेमारी की।

सीबीआई ने आबकारी नीति में भ्रष्टाचार के आरोप में एफआईआर भी दर्ज कर ली है, जिसमें मनीष सिसोदिया सहित आबकारी अधिकारियों के नाम हैं। सीबीआई टीम के घर पर छापा मारने के बाद मनीष सिसोदिया ने ट्विट किया कि सीबीआई मेरे आवास पर है, उन्हें मेरे खिलाफ कुछ भी नहीं मिलेगा।

निजी कारोबारियों को लाइसेंस देने के आरोप

सीबीआई ने ने एफआईआर दर्ज की है और नवंबर में शुरू की गई दिल्ली आबकारी नीति की जांच कर रही है। आरोप है कि भ्रष्टाचार कर शराब की दुकान के लाइसेंस निजी कारोबारियों को सौंपे गए हैं।

Exit mobile version