Site iconSite icon AR Live News

महाराष्ट्र के रायगड में समुद्र किनारे हथियारों से लदी नांव मिली: जिले में हाई अलर्ट जारी

maharashtra raigad on high alert after boat loaded with weapons found at harihareshwar coast -1maharashtra raigad on high alert after boat loaded with weapons found at harihareshwar coast -1

आतंकी साजिश के अंदेशे पर पुलिस और एटीएस कर रही पड़ताल

रायगड,(एआर लाइव न्यूज)। महाराष्ट्र के रायगड जिले के हरिहरेश्वर तट पर हथियारों से लदी बोट मिली है। बोट से AK47 राइफलें, कारतूस बरामद हुए हैं। बोट के मिलने से पुलिस व प्रशासन में हड़कंप मच गया है। किसी आतंकी साजिश की आशंका होने के चलते पुलिस ने जिले में हाई अलर्ट जारी कर दिया है।

बोट में हथियार मिलने की सूचना पर स्थानीय पुलिस के अलावा एंटी टेरेरिज्म स्क्वॉयड (ATS) टीम भी मौके पर पहुंच गयी है।

जानकारी के अनुसार सुबह इस लावारिस संदिग्ध बोट को स्थानीय लोगों ने समुद्र में देखा था। इस पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और बोट को रस्सी के सहारे से खींच कर किनारे तक लेकर आयी। बोट की तलाशी ली गयी तो इसमें AK-47 राइफलें और कारतूस बरामद हुए।

Exit mobile version