Site iconSite icon AR Live News

भाजपा के संसदीय बोर्ड से गडकरी, शिवराज हुए बाहर: येदि. और इकबाल सहित 6 नए चेहरे शामिल

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। भाजपा ने बुधवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को अपने संसदीय बोर्ड से हटा दिया है, साथ ही नए संसदीय बोर्ड का ऐलान किया है। भाजपा ने बीएस येदियुरप्पा और इकबाल सिंह लालपुरा सहित छह नए चेहरों को बोर्ड में शामिल किया है।

नए संसदीय बोर्ड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा, अमित शाह, राजनाथ सिंह के अलावा सर्वानंद सोनोवाल, बीएस येदियुरप्पा, के लक्ष्मण, इकबाल सिंह लालपुरा, सुधा यादव, सत्यनारायण जटिया और पार्टी सचिव बीएल संतोष को जगह मिली है।

11 सदस्यों वाली संसदीय बोर्ड से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को हटा दिया गया है। शिवराज सिंह चौहान को 2013 में बोर्ड में शामिल किया गया था।

Exit mobile version