Site iconSite icon AR Live News

ITBP के जवानों की बस खाई में गिरीः 7 जवानों की मौत

ITBP seven soldiers killed in bus accident in pahalgamITBP seven soldiers killed in bus accident in pahalgam

पहलगाम,(एआर लाइव न्यूज)। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार सुबह भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों को ले जा रही बस गहरी खाई में गिर गयी। हादसे में 7 जवानों की मौत हो गयी, वहीं 10 गंभी घायल हैं। सभी जवान अमरनाथ यात्रा से ड्यूटी कर लौट रहे थे। हादसे के समय बस में 40 जवान मौजूद थे।

स्थानीय अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बस चंदनवाड़ी से पुलिस कंट्रोल रूम जा रही थी। बस में आईटीबीपी के 37 जवान और जम्मू-कश्मीर पुलिस के 2 जवान थे। सभी अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी से लौट रहे थे। चंदनवाड़ी और पहलगाम के बीच बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गयी। मौके पर बीएसएफ के हेलीकॉप्टर से घायलों को एयरलिफ्ट कर रेस्क्यू किया जा रहा है। हादसे में 7 जवानों की मौत हुई है।

Exit mobile version