Site iconSite icon AR Live News

बिहार की नई सरकार 31 मंत्रियों ने ली शपथ

bihar new government cabinet 31 minister takes oathbihar new government cabinet 31 minister takes oath

पटना,(एआर लाइव न्यूज)। बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनी महागठबंधन की नई सरकार के मंत्रिमंडल का मंगलवार को गठन हो गया और 31 मंत्रियों ने शपथ ली।

महागठबंधन की सरकार के 31 मंत्रियों में सबसे ज्यादा 16 मंत्री राजद पार्टी के बनाए गए हैं, वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जद यू के 11, कांग्रेस के दो, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी के 1 और 1 निर्दलीय विधायकों को मंत्रीमंडल में जगह मिली है।

राजद ने यादवों सहित हर वर्ग का ध्यान रखने का किया प्रयास

उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने नए मंत्रिमंडल में हर वर्ग और जातियों के प्रतिनिधित्व का ध्यान रखने का प्रयास किया है। राजद पार्टी के 16 मंत्रियों में 7 सीटों के जरिए यादवों को साधने का प्रयास किया है, जिसमें परिवार के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव भी शामिल हैं। वहीं अन्य सीटों के जरिए उच्च जातियों और समाज के प्रतिनिधित्व का ध्यान रखा है। नए मंत्रीमंडल में 5 मुस्लिम विधायकों को भी जगह मिली है।

Exit mobile version