Site iconSite icon AR Live News

छुट्टी के दिन बिजली चोरों के घर पहुंची विजिलेंस टीम: खलबली मची

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। विद्युत विभाग के सतर्कता दल ने छुट्टी के दो दिनों में बिजली चोरों के घर छापेमारी की तो इन घरों में खलबली मच गयी। किसी को अंदाजा नहीं था कि छुट्टी के दिन भी विजिलेंस टीम घर आ सकती है। सतर्कता दल ने 10 घरों, दुकानों, रेस्टोरेंट सहित अन्य स्थानों पर दबिश देकर बिजली चोरी पकड़ी और दोषी उपभोक्ताओं की 4 लाख 7 हजार की वीसीआर ऑनलाइन भरी गईं।

विद्युत विभाग सतर्कता सहायक अभियंता संदीप कोठारी ने बताया कि टीम ने यूआईटी कॉलोनी सवीना, बड़गांव, बड़ी रोड, लियो का गुड़ा, हवाला और मधुबन क्षेत्रों में घरों, कार्यालयों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर दबिश देकर बिजली चोरी पकड़ी है।

दोषी उपभोक्ता 7 दिन के अंदर जुर्माना राशि वीसीआर रकम जमा नहीं करवाते हैं तो संबंधित उपभोक्ता के खिलाफ बिजली चोरी निरोधक पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी और उनके खिलाफ अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Exit mobile version