Site iconSite icon AR Live News

बिग बुल राकेश झुनझुनवाला का 62 वर्ष की आयु में निधन

big bull rakesh jhunjhunwala passes awaybig bull rakesh jhunjhunwala passes away

मुंबई,(एआर लाइव न्यूज)। शेयर मार्केट के बिग बुल राकेश झुनझुनवाला का आज रविवार सुबह निधन हो गया। उनकी उम्र 62 वर्ष थी। सुबह दिल का दौरा पड़ने से उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका निधन हो गया। 7 अगस्त को लॉन्च हुई अकासा एयरलाइंस के वे सह-संस्थापक थे और इसमें उनकी बड़ी हिस्सेदारी है।

दुनिया के अमीरों की सूची में झुनझुनवाला की 440वीं रैंक

फोर्ब्स की दुनिया के अमीरों की सूची में राकेश झुनझुनवाला 440वीं रैंक है। उनका कई कंपनियों में निवेश है। उनकी नेटवर्थ करीब 46 हजार करोड़ रुपए है। राकेश झुनझुनवाला ने 1985 में निवेश करना शुरू किया। 2003 में उन्होंने खुद की स्टॉक ट्रेडिंग फर्म RARE एंटरप्राइजेज की स्थापना की थी। वे संभावित मल्टीबैगर में निवेश कर जरूरत के अनुसार पोर्टफोलियो में बदलाव करते रहे, जिसने उन्हें शेयर मार्केट का बिग बुल बना दिया।

Exit mobile version