Site iconSite icon AR Live News

मंदिरों से प्राचीन मूर्तियां, दानराशि, घरों-दुकानों से नकदी-जेवर चोर गिरोह पकड़ा गया, 34 वारदातें कबूलीं

udaipur salumber police bust thieves gang of jain hindu temples number of theft exposeudaipur salumber police bust thieves gang of jain hindu temples number of theft expose

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर की सलूंबर थाना पुलिस ने क्षेत्र में सक्रिय चोर गिरोह का खुलासा कर 9 कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार कर चोरी की 34 वारदातों का खुलासा किया है। इन बदमाशों ने न तो मंदिरों में प्राचीन मूर्तियां छोड़ी, न दानराशि, न घरों दुकानों में नकदी-जेवर, यहां तक की घर के बाड़े में बंधे मवेशी भैंस-बकरियां तक चोरी किए। चोरी करने का तरीका भी ऐसा कि किसी को संदेह न हो।

उदयपुर एसपी विकास कुमार ने बताया कि सलूंबर के गावंडापाल निवासी सुरेश उर्फ हुरजा (25) पुत्र देवा मीणा, लालुराम उर्फ नाका (24) पुत्र गोता मीणा, सोहन उर्फ सोमीया (21) पुत्र देवा मीणा, धन्ना उर्फ धनराज (19) पुत्र धर्मा मीणा, प्रभु (24) पुत्र गोता मीणा, राजु उर्फ राजीया (22) पुत्र भगवाना मीणा, रतीया उर्फ रतनलाल (19) पुत्र भगवाना मीणा, नरेश (20) पुत्र गोत नाई और गींगला निवासी दिनेश (19) पुत्र नगा मीणा को गिरफ्तार किया है। गिरोह के तीन बदमाश हरीश पुत्र गेबा मीणा, लालिया उर्फ लालका पुत्र दोला मीणा और शिविया उर्फ शंभुसिंह पुत्र जोरावर सिंह की तलाश की जा रही है।

जैन मंदिर से चोरी की थी अष्टधातु से बनीं प्राचीन मूर्तियां

एडि.एसपी ग्रामीण मुकेश सांखला ने बताया कि 26 जुलाई की रात बदमाशों ने जावद जैन मंदिर से अष्टधातु से बनीं भगवान की 5 प्राचीन मूर्तियां, चांदी के तीन बड़े छत्र, भावमंडल, कलश और करीब 1 लाख रूपए दानराशि चोरी की थी। इससे 8 दिन पहले बदमाशों ने सेरिया गांव स्थित जैन मंदिर को निशाना बनाया था और यहां से 75 हजार रूपए दानराशि चोरी की थी। इसके अलावा बदमाशों ने जैन और हिंदू मंदिरों की 16 वारदातें और घरों, दुकानों से जेवर-नकदी, भैंस, बकरियां चोरी करने सहित कुल 34 वारदातें कबूलीं हैं।

चोरी करने पैदल जाते, ताकि आहट न हो

बदमाश मंदिरो व मकानों की रैकी करते, फिर घटनास्थल से करीब 5 से 7 किलोमीटर पहले तक बाइक से पहुंचते, इसके बाद गांव के अंदरूनी रास्तों से पैदल-पैदल होकर घटनास्थल तक पहुंचते और वारदात कर पैदल-पैदल ही वापस लौटते थे, ताकि रात को सो रहे ग्रामीणों को गाड़ी की आवाज से किसी के आने की आहट का पता न चले।

पुलिस टीम : गिरोह के खुलासे में सलूंबर थानाधिकारी अजय सिंह राव, जावद चौकी प्रभारी हेडकांस्टेबल विक्रम सिंह, गावंड़ापाल चौकी प्रभारी हेडकांस्टेबल देवीदयाल सिंह की विशेष भूमिका रही और हेडकांस्टेबल भेरूलाल, अशोक कुमार, कांस्टेबल कैलाश कुमार, अशोक कुमार, भरतराज सिंह, गोपालकृष्ण, पुष्कर पटेल, लोकेश कुमार, साहिर अहमद की टीम ने गिरोह के बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

Exit mobile version