Site iconSite icon AR Live News

आजादी के अमृत महोत्सव पर प्रदेश में 1 करोड़ बच्चों ने एक स्वर में देशभक्ति गीतों का गायन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड

Rajasthan one crore school students on Friday created a world record by singing patriotic songs under the Azadi ka Amrit Mahotsav campaignRajasthan one crore school students on Friday created a world record by singing patriotic songs under the Azadi ka Amrit Mahotsav campaign

उदयपुर का रेलवे ट्रेनिंग ग्राउंड देशभक्ति गीतों से हुआ गुंजायमान

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के तहत शुक्रवार को राजस्थान के हर जिला, ब्लॉक व विद्यालय स्तर पर शिक्षा विभाग व कला एवं संस्कृति विभाग की ओर से कार्यक्रम हुआ। अलग-अलग जगह पर उपस्थित होकर 1 करोड़ बच्चों ने एक समय पर एक साथ एक स्वर में राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान व देशभक्ति गीतों का गायन कर विश्व रिकॉर्ड बनाया है।

इस अवसर पर जयपुर के एसएमएस स्टेडियन में हुए कार्यक्रम में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड के उपाध्यक्ष प्रथम भल्ला ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को विश्व रिकॉर्ड का प्रोवीजनल सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया, मुख्यमंत्री ने कहा यह विश्व रिकॉर्ड विद्यार्थियों व समस्त प्रदेशवासियों को समर्पित है।

16 मिनट तक विभिन्न देशभक्ति गीतों का गायन किया

इसी के तहत आज सुबह सरकारी और निजी स्कूलों के हजारों छात्र-छात्राएं उदयपुर के रेलवे ट्रेनिंग स्कूल ग्राउंड पहुंचे। जहां सभी ने एक स्वर में 16 मिनट तक विभिन्न देशभक्ति गीतों का गायन किया। इस दौरान रेलवे ट्रेनिंग ग्राउंड भी देशभक्ति गीतों से गुंजायमान हो गया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व सांसद रघुवीर सिंह मीणा, संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट व जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा ने किया। इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा, जिला परिषद सीईओ मयंक मनीष, अतिरिक्त कलेक्टर प्रशासन ओपी बुनकर सहित विभिन्न पार्षदगण व अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

Exit mobile version