Site iconSite icon AR Live News

तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूल जा रहे भाई-बहन की मौत, बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल

car hits school going brother and sister died on spotcar hits school going brother and sister died on spot

उदयपुर/गोगुंदा,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर के गोगुंदा-पिंडवाड़ा हाईवे पर शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवकों और पैदल स्कूल जा रहे भाई-बहन को चपेट में ले लिया। हादसे में भाई-बहन हुंसा राम और सुवाली कुमारी की मौत हो गयी है, वहीं बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल हैं।

पुलिस ने बताया कि गोगुंदा-पिंडवाड़ा हाईवे पर बेकरिया थाना क्षेत्र के पीलका कट पर यह हादसा हुआ है। पीलका निवासी अखिल कुमार पुत्र लालूराम और सवाराम बाइक से बेकरिया जा रहे थे, वहीं हुंसा राम उसकी बहन सुवाली कुमारी को स्कूल छोड़ने पैदल जा रहा था। इन्होंने हाईवे पर पीलका कट क्रॉस ही किया था कि पीछे से तेज रफ्तार में आई कार ने पहले भाई-बहन हुंसाराम और सुवाली को टक्कर मारी और फिर बाइक सवार अखिल कुमार और सवाराम को चपेट में ले लिया।

हादसे में हुंसा और सुवाली की मौके पर ही मौत हो गयी, वहीं अखिल और सवाराम गंभीर घायल हैं। जिनका उदयपुर के एमबी हॉस्पिटल में भर्ती हैं। हादसे के बाद कार सवार गाड़ी मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

Exit mobile version