Site iconSite icon AR Live News

लग्जरी कारों से शराब तस्करी : उदयपुर पुलिस ने तीन कारों से बरामद की 10 लाख की अवैध शराब

liquor smuggling by luxury cars in udaipurliquor smuggling by luxury cars in udaipur

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। जिला पुलिस की स्पेशल टीम ने मंगलवार देर रात लग्जरी कारों के जरिए हो रही शराब तस्करी का खुलासा किया है। पुलिस ने सुखेर थाना क्षेत्र के अंबेरी में नाकाबंदी कर नाथद्वारा की ओर से आ रहीं तीन लग्जरी कारों को रोका। चेकिंग करने पर इन कारों से विभिन्न ब्रांड की हरियाणा निर्मित शराब के कार्टन बरामद हुए हैं, अवैध शराब की कीमत करीब 10 लाख रूपए आंकी जा रही है।

एडि.एसपी चन्द्रशील ठाकुर ने बताया कि तीनों कारों के चालक हरियाणा के सोनीपत निवासी अजय कुमार पिता शिलकराम धाणक, प्रदीप कुमार पुत्र राजपाल लौहार और अरूण दहिया पुत्र रामकुमार को गिरफ्तार किया है।

आरोपी लग्जरी कारों के जरिए शराब तस्करी कर रहे थे, ताकि पुलिस की नजर से बच सकें। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि हरियाणा से गुजरात के अंबाजी पहुंचानी थी। आरोपियों ने शराब के कार्टन कार की सीट के नीचे और डिग्गी में छुपाए हुए थे।

Exit mobile version