Site iconSite icon AR Live News

जयपुर में बदमाश देर रात दो एटीएम उखाड़ कर ले गए

atm loot in bhankrota jaipuratm loot in bhankrota jaipur

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। जयपुर के भांकरोटा में सोमवार रात सिरसी मोड पर लगे दो एटीएम बदमाश उखाड़ कर ले गए। बदमाशों ने रस्सी से एटीएम को बांधा और गाड़ी की मदद से एटीएम उखाड़ ले गए। मंगलवार सुबह सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में 6 बदमाश वारदात के लिए एटीएम बूथ के अंदर घुसते हुए दिखाई दे रहे हैं। बदमाशों के हुलिए के अनुसार उनकी तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार दोनों एटीएम में करीब 50 हजार रूपए थे।

सीसीटीवी कैमरे पर कर दिया स्प्रे

पुलिस ने बताया कि बदमाशों ने एटीएम बूथ के अंदर घुसते ही सीसीटीवी कैमरे पर स्प्रे कर दिया था, ऐसे में बदमाश बूथ में आते हुए ही दिखाई दिए है। करीब पौन घंटे में बदमाशों ने पूरी घटना को अंजाम दिया है।

Exit mobile version