आमजन की भ्रांतियों तथा डर को दूर करने के लिए किया यह अनूठा प्रयोग
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। अर्थ स्किन के सीईओ डॉक्टर अरविंदर सिंह ने अपने चेहरे पर इंजेक्शन व केनुला लगाकर अनूठा प्रयोग कर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। इस प्रकार का यह पहला वीडियो होगा, जब डॉक्टर खुद के चेहरे पर खुद इंजेक्शन लगाया हो। डॉक्टर अरविंदर ने खुद के चेहरे पर इंजेक्शन लगा कर यह साबित कर दिया कि प्रशिक्षित डॉक्टर चेहरे जैसी नाज़ुक जगह पर भी बिना किसी दर्द के इंजेक्शन लगा सकता है। डॉक्टर अरविंदर स्वीडन अकादमी से दर्दरहित इंजेक्शन लगाने के लिए सर्टिफाइड है।
डॉक्टर अरविंदर सिंह ने बताया कि अर्थ स्किन सेंटर पर चेहरे की सौंदर्य सम्बन्धी समस्याओं जैसे कि मेलस्मा, मुहांसो के दाग, पिगमेंटेशन, फेस ग्लो आदि के लिए आते है। कुछ लोगों को चेहरे पर इंजेक्शन को लेकर बहुत सी भ्रांतिया होती है, जैसे कि दर्द होगा या नुकसान तो नहीं होगा या खून तो ज़्यादा नहीं आएगा। इन सारी भ्रांतियों को दूर करने के लिए उन्होंने ये वीडियो रिलीज़ किया है।
भ्रांतियों को दूर करने के लिए उन्होंने ये वीडियो रिलीज़ किया, जिसमें कि वह खुद को इंजेक्शनए कैनुला और नैनोनीड्ल जैसे प्रोसीजर अपने चेहरे पर करते हुए दिखाई पड़ रहे है। उन्होंने कहा कि जब सबके सामने मै खुद पर करके दिखा सकता हूँ, तो साफ़ है कि न तो दर्द होता है और न ही किसी प्रकार की और तकलीफ होती है। उन्होंने आशा प्रकट की इससे आमजन में फेस इंजेक्शन को लेकर भ्रांतिया दूर होगी व डॉक्टर्स पर और विश्वास बढ़ेगा।

