Site iconSite icon AR Live News

अजमेर: महिला ने चार बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगाई, महिला बची, बच्चों की मौत

woman jumped into a well with four children woman survived children died in ajmerwoman jumped into a well with four children woman survived children died in ajmer

अजमेर,(एआर लाइव न्यूज)। अजमेर के मांगलियावास थाना क्षेत्र के गीगलपुरा गांव में एक महिला शुक्रवार रात उसके चार बच्चों के साथ कुएं में कूद गयी। ग्रामीणों ने प्रशासन की मदद से महिला को तो समय रहते बचा लिया, लेकिन चारों बच्चों की मौत हो गयी।

पुलिस ने बताया कि मोती देवी पत्नी बोदू गुर्जर का परिवार में झगड़ा हुआ था। इस बात से परेशान होकर महिला ने शुक्रवार देर रात उसके चार बच्चों के साथ कुएं में कूद गयी। चारों बच्चों में सबसे बड़ी बेटी 4 साल थी, बच्चे बहुत छोटे थे तो खुद को बचा नहीं सके और कुएं में डूबने से उनकी मौत हो गयी, वहीं महिला मोती देवी को ग्रामीणों ने कुएं से बाहर निकालकर बचा लिया। सूचना पर पुलिस जाब्ता और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। चारों बच्चों के शव को कुएं से निकाला गया।

Exit mobile version