Site iconSite icon AR Live News

छात्र संघ चुनाव : दावेदारों की बढ़ रही सक्रियता, कॉलेजों में हेल्प डेस्क भी शुरू

उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। छात्र संघ चुनावों को लेकर इन दिनों कॉलेज परिसरों में चुनावी हलचल तेज बनी हुई है। छात्र संघ का चुनाव लडऩे की तैयारी में लगे छात्र नेता और उनके समर्थक अपने -अपने स्तर पर अपने समर्थन में माहौल बनाने की पूरी कोशिश में लगे हुए है।

उदयपुर में मोहनलाल सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय में शिक्षा संकाय (बीएड) के अधिष्ठाता के कॉलेज में आते ही छात्रों ने परिसर में ही उनकी गाड़ी रोक कर छात्रों की समस्याओं की तरफ ध्यान दिलाया। कला महाविद्यालय के अध्यक्ष पद की दावेदारी में जुटे कृष्ण पाल सिंह चौहान व छात्र नेता युधिष्ठिर व्यास के नेतृत्व में छात्रों ने परीक्षा में अंक अन्य संकायों की तरह प्रैक्टिकल फाइल के आधार पर दिए जाने व शिक्षा संकाय की प्रायोगिक परीक्षाएं रद्द कराने की मांग की।

कृष्ण पाल सिंह ने बताया कि अधिष्ठाता ने छात्र हित में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस दौरान दीपक गोस्वामी,कुश, उज्जवल, तुषार, अभिषेक, मोहित चौधरी, कमलेश, सुरेश, यशपाल, चिराग, रौनक, हनुमंत, विनोद, नरेश, विशाल राम, राहुल,जयेश सुयल मौजूद थे।

नाथद्वारा : मथुरादास बिनानी कॉलेज में भी चुनावी हलचल बढ़ी

राजसमंद जिले के नाथद्वारा में स्थित सेठ मथुरादास बिनानी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एनएसयूआई राजसमंद के जिलाध्यक्ष राहुल पालीवाल के निर्देशन में छात्र नेता सुनील जोशी के नेतृत्व में नए छात्रों की सहायता के लिए कॉलेज परिसर में हेल्प डेस्क शुरू की है। यहां पूराने छात्र कॉलेज में प्रवेश लेने वाले नए छात्रों को प्रवेश संबंधित कार्यों में मदद करने में लगे हुए है। राजसमंद जिले का पूराना एवं नामी कॉलेज होने से मथुरादास बिनानी कॉलेज के छात्र संघ चुनाव पर भी हर किसी की निगाहें टिकी रहती है।

Exit mobile version