Site iconSite icon AR Live News

प्रशासन शहरों के संग अभियान : यूआईटी दे चुकी 11000 से अधिक पट्टें

prashasan shahron ke sang abhiyan udaipurprashasan shahron ke sang abhiyan udaipur

भवन निर्माण स्वीकृति और लीज जमा करने में भी उदयपुर यूआईटी प्रदेश में अव्वल

उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत यूआईटी अब तक 11000 से अधिक पट्टें दे चुकी है। यूआईटी उदयपुर इस अभियान के तहत लीज जमा करने और भवन निर्माण स्वीकृति जारी करने में राजस्थान की सभी यूआईटी से आगे निकल चुकी है।

यूआईटी सचिव बालमुकुंद असावा ने बताया कि यूआईटी क्षेत्राधिकार में लगभग 150 कॉलोनियाँ चिन्हित की जाकर 115 कॉलोनियों में पट्टे जारी करने की कार्यवाही की जा रही है। शेष 35 कॉलोनियों का सर्वे किया जाकर उनके पट्टे जारी किये जायेंगे। अब तक कुल 11116 पट्टे दिए जा चुके है। इसके साथ ही 6026 भवन निर्माण स्वीकृति, 274 भूखण्डों के उपविभाजन, एकीकरण, 5336 नामान्तरण, 5478 लीज संबंधी प्रकरणों का निस्तारण किया जा चुका है।

यूआईटी सचिव बालमुकुंद असावा ने बताया कि उदयपुर में चुनावी आचार संहिता लगने से इस अभियान का प्रथम चरण 8 नवंबर 2021 से प्रारंभ किया गया था जबकि द्वितीय चरण 15 जुलाई 2022 से प्रारंभ किया गया। असावा ने बताया कि यूआईटी की विभिन्न सेवाएं घर बैठे प्राप्त करने डोर स्टेप डिलीवरी कॉल सेन्टर नंबर 9587895454 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

अभियान में मिल रही ये प्रमुख छुट

Exit mobile version