Site iconSite icon AR Live News

निगम की ऑन लाइन भूखंड नीलामी : 21 भूखंडों से 6.73 करोड़ की आय

Udaipur nagar nigam includes 48 village Survey of 80 wards completed objection invitedUdaipur nagar nigam includes 48 village Survey of 80 wards completed objection invited

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। नगर निगम ने 21 भूखंडों की ऑन लाइन नीलामी से 6.73 करोड़ की आय अर्जित की।नीलामी बोली दो दिन चली। निगम की इस नीलामी में कुल 21 भूखंड नीलाम हुए। इनमें एक भूखंड 1.68 करोड़ में नीलाम हुआ।

राजस्व समिति अध्यक्ष अरविंद जारोली ने बताया कि नीलामी बोली 2 अगस्त से शुरू हुई इसमें निगम को उम्मीद अनुरूप आय हुई है। निगम आयुक्त हिम्मतसिंह बारहठ ने बताया कि पहली नीलामी में सफलता को देखते हुए निगम आने वाले दिनों में ऐसी नीलामी और रखेगा।

डिप्टी मेयर पारस सिंघवी ने बताया कि आम तौर पर यह शिकायत रहती है कि भूखंड नीलामी में शामिल होने वाले लोग पुलिंग कर लेते। इससे नीलामी बोली में रेट ज्यादा ऊंची नहीं जा पाती। मेयर जीएस टांक के निर्देश पर इस बार ऑन लाइन भूखंड नीलामी की गई।

Exit mobile version