Site iconSite icon AR Live News

प्रदेश में आज 431 कोरोना संक्रमित, सर्वाधिक जयपुर और उदयपुर में: उदयपुर में संक्रमण दर 6% हुई

mokshi make your home better with our best appliancesmokshi make your home better with our best appliances

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर में कोरोना के बढ़ते मामले और संक्रमण दर अलार्मिंग स्टेज की तरफ बढ़ रही है। उदयपुर में आज 52 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। एक दिन में 52 संक्रमितों का मिलना चिंताजनक है, लेकिन इससे भी ज्यादा चिंताजनक यह है कि कोरोना संक्रमण दर 6 प्रतिशत से ज्यादा रही है। सीएमएचओ से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार आज कुल 863 लोगों की कोरोना जांच हुई है, जिसमें 52 लोग संक्रमित पाए गए हैं।

कोरोना रिपोर्ट के अनुसार आज आए कुल 52 संक्रमितों में 38 नए केस है, जबकि 13 लोग संक्रमित के क्लोज कॉन्टेक्ट से संक्रमण की चपेट में आए हैं, वहीं 1 कोरोना वॉरियर की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आयी है। कुल 52 संक्रमितों में 35 शहरी क्षेत्र ओर 17 ग्रामीण क्षेत्र से हैं। हर दिन बढ़ रहे संक्रमितों की संख्या के चलते उदयपुर में कोरोना एक्टिव केस 212 हो गए हैं।

राजस्थान के सबसे ज्यादा कोरोना एक्टिव केस में जयपुर और उदयपुर में

प्रदेश में आज 431 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि होने के साथ ही 2 संक्रमितों की मौत भी हुई है। बारां और बीकानेर जिलों में एक-एक संक्रमित ने आज दम तोड़ दिया। वहीं आज प्रदेश में सर्वाधिक जयपुर में 171, उदयपुर में 52, जोधुपर में 39, दौसा में 25 संक्रमित पाए गए हैं।

वहीं प्रदेश में सर्वाधिक कोरोना एक्टिव केस जयपुर में 902, उदयपुर में 212, जोधपुर में 197, अलवर में 169, दौसा में 144, अजमेर में 123, राजसमंद में 104 और भीलवाड़ा में 100 संक्रमित है। अन्य जिलों में कोरोना एक्टिव केस की संख्या 100 से कम है। वहीं पाली, करौली, झुंझुनू और बूंदी जिलों में कोरोना का आज एक भी एक्टिव केस नहीं है।

राजस्थान में कोरोना संक्रमितों की जिलावार अपडेट रिपोर्ट
Exit mobile version