Site iconSite icon AR Live News

जलसंसाधन विभाग की जल्दबाजी पर लगा हल्का ब्रेक: मदार से आवक तेज होने पर ही फतहसागर से भरेंगे पीछोला

water resources department on water diversion fatehsagar to pichola lake udaipurwater resources department on water diversion fatehsagar to pichola lake udaipur

जल्दबाजी से संभावित नुकसान की तरफ एआर लाइव न्यूज ने दिलाया था ध्यान

उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। मदार नहर से धीमी रफ्तार से आ रहे पानी से फतहसागर के जलस्तर में 24 घंटे में 2 इंच की बढ़ोतरी होकर इसका गेज 12 फीट 2 इंच हो गया है। इधर जलसंसाधन विभाग ने नए सिरे से सोचकर अब यह तय किया है कि मदार नहर से आवक तेज होने पर ही फतहसागर के पानी से पीछोला को भरेंगे।

एआर लाइव न्यूज ने एक दिन पहले ही यह सवाल उठाया था कि जलसंसाधन विभाग स्वरूप सागर लिंक नहर के गेट खोलकर अभी से फतहसागर के पानी से पीछोला को भरने की जल्दबाजी कर रहा है। फतहसागर से पीछोला को भरने की यह जल्दबाजी कहीं दूखदायी साबित नहीं हो जाए।

बारिश का क्रम टूटने से मदार नहर में पानी का बहाव कम होकर 2 फीट 2 इंच ही रह गया है। इससे फतहसागर के जलस्तर में 24 घंट में सिर्फ दो इंच पानी बढ़ा है। ऐसे में अब जलसंसाधन विभाग फतहसागर के पानी से पीछोला को भरने के लिए उस स्थिति में ही स्वरूपसागर लिंक नहर के गेट खोलेगा जब मदार नहर से फतहसागर में आवक तेज होगी।

विभागीय जानकारों के अनुसार मौजूदा स्थिति को देखते हुए पीछोला को भरने के लिए फतहसागर का जलस्तर 13 फीट के करीब पहुंचने पर स्वरूप सागर लिंक नहर के गेट खोले जा सकते है। लिंक नहर के गेट भी उस स्थिति में खोले जाएंगे जब मदार नहर से फतहसागर में आवक बढ़ती नजर आएगी। पीछोला का जलस्तर 6 फीट 5 इंच पर है।

फतहसागर से छलकता मामूली पानी भी बड़ा सुकून दे रहा

फतहसागर के एक गेट के नीचे से हल्का-हल्का पानी छलक कर नीचे गिरने लगा है। यह पानी भले ही कम मात्रा में गिर रहा है, लेकिन नजारा बड़ा सुकून देने वाला है। जो भी लोग फतहसागर के ओवरफ्लो गेट के पास पहुंच रहे है। इस नजारें को पहली नजर में देखते ही हर किसी के कदम यहां रूकते नजर आ रहे है। इधर गुरुवार को शहर में उमस के बीच दोपहर बाद कुछ देर के लिए हल्की बारिश हुई।

एआर लाइव न्यूज ने बुधवार (3 अगस्त) को यह खबर बनाकर संभावित नुकसान की तरफ दिलाया था ध्यान
Exit mobile version