Site iconSite icon AR Live News

नगर निगम जयपुर-ग्रेटर के चीफ फायर ऑफिसर और ड्राइवर 50 हजार रूपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

acb arrests chief fire officer of nagar nigam jaipur greater for taking rs 50000 bribeacb arrests chief fire officer of nagar nigam jaipur greater for taking rs 50000 bribe

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। भ्रष्टाचारा निरोधक ब्यूरो की स्पेशल यूनिट ने गुरूवार को जयपुर नगर निगम ग्रेटर के चीफ फायर ऑफिसर जगदीश फुलवारी और वाहन चालक श्रवण कुमार को 50 हजार रूपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

एसीबी महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि परिवादी ने एसीबी कार्यालय में शिकायत दी थी कि उसकी फर्म द्वारा लगाये गये अग्निशमन उपकरणों के संबंध में एनओसी जारी करने की एवज में नगर निगम ग्रेटर के चीफ फायर ऑफिसर जगदीश फुलवारी 1 लाख रूपये रिश्वत मांग रहे हैं।

एसीबी ने परिवादी की शिकायत का सत्यापन किया, इस दौरान भी आरोपी चीफ फायर ऑफिसर जगदीश फुलवारी ने दलाल के जरिए परिवादी से 50 हजार रूपए वसूल लिए। सत्यापन में रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि होने पर आज गुरूवार को एसीबी निरीक्षक रघुवीर शरण के नेतृत्व में एसीबी टीम ने ट्रेप कार्रवाई की और चीफ फायर ऑफिसर जगदीश फुलवारी के ड्राइवर श्रवण कुमार को परिवादी से 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इसके बाद टीम ने चीफ फायर ऑफिसर जगदीश फुलवारी को भी गिरफ्तार किया है।

Exit mobile version