Site iconSite icon AR Live News

कोतवाली थाने के सामने व्यक्ति ने किया आत्मदाह का प्रयास

man attempt to suicide by burning out side kotwali police station jaisalmerman attempt to suicide by burning out side kotwali police station jaisalmer

जैसलमेर,(एआर लाइव न्यूज)। जैसलमेर के कोतवाली थाने के सामने 50 वर्षीय गोवर्धन राम ने खुद को आग लगाकर आत्मदाह का प्रयास किया है। व्यक्ति को गंभीर हालत में हॉस्पिटल भर्ती करवाया गया, जहां से उसे जोधपुर रैफर कर दिया गया है।

देवा निवासी गोवर्धनराम के पुत्र भरत ने बताया कि पिताजी के खिलाफ एक महिला और उसकी बेटी ने छेड़छाड़ का झूठा मामला दर्ज करवाया हुआ था। इस केस को लेकर उन्हें धमकियां मिल रही थीं, जिससे पिताजी काफी परेशान थे। आज वे कोतवाली थाने गए थे, वहां क्या हुआ, इसकी जानकारी नहीं है।

जलते हुए आदमी को सड़क पर दौड़ता देख लोगों की रूह कांप गयी

पुलिस ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 11 बजे देवा निवासी गोवर्धनराम 50 कोतवाली थाने गए थे। थाने के बाहर गोवर्धनराम ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर खुद को आग लगा ली। जलती हुई स्थिति में वह सड़क पर करीब 100 फीट तक दौड़ा। जलते हुए आदमी को सड़क पर दौड़ता देख लोगों की रूह कांप गयी।

थाने के बाहर शोर शराबा सुन पुलिसकर्मी बाहर पहुंचे। क्षेत्रवासियों की मदद से पुलिस ने गोवर्धनराम को लगी आग बुझाई, लेकिन तब तक शरीर गंभीर रूप से झुलस चुका था। पुलिस ने गंभीर हालत में उसे जैसलमेर हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां से उसे जोधपुर रैफर कर दिया गया है।

Exit mobile version