Site iconSite icon AR Live News

हिमाचल प्रदेश: बाढ़ में 150 लोग फंसे, बचाव अभियान जारी

150 people stuck near skg road lahaul spiti due to flood150 people stuck near skg road lahaul spiti due to flood

शिमला,(एआर लाइव न्यूज)। हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में आई बाढ़ के चलते 150 से अधिक लोग फंस गए हैं। मौके पर रेस्क्यू टीमें बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने बताया कि अचानक बाढ़ आ जाने से दोरनी नाले में अचानक जल स्तर बहुत ज्यादा बढ़ गया है। इससे लाहौल उपमंडल में सुमदो-काजा-ग्रामफू सड़क रविवार रात को अवरुद्ध हो गई है। इस कारण से लाहौल-स्पीति जिले के चटरू और दोरनी मोड़ के पास 150 से ज्यादा लोग फंसे हुए हैं।

मौके पर उच्च अधिकारियों सहित रेस्क्यू टीमें पहुंच गयी हैं और लोगों को वहां से निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Exit mobile version