Site iconSite icon AR Live News

दिवंगत दोस्तों की याद में युवाओं ने किया रक्तदान

नागदा भवन में 101 यूनिट रक्तदान हुआ

उदयपुर(एआर लाइव न्यूज़)। नागदा ब्राह्मण महासभा संस्था की और से रविवार को नागदा समाज नोहरा माली कॉलोनी में रक्तदान शिविर हुआ। समाज के दो युवा चेतन नागदा और रवि नागदा की याद में हुए रक्तदान शिविर में 101 यूनिट रक्तदान हुआ। दो युवा दोस्तों, जो कि अच्छे खिलाड़ी भी थे उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर हुए इस शिविर में युवाओं ने बढ़ चढ़कर रक्तदान किया।

इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन के प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा नरेंद्र पालीवाल, पार्षद भरत जोशी, श्याम सुंदर गुर्जर, नागदा समाज के केंद्रीय अध्यक्ष नानालाल नागदा, उदयपुर शहर अध्यक्ष गणेश लाल नागदा एवं विप्र फाउंडेशन देहात युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष  गणेश नागदा, नारायण लाल सितारा, शंकर जी, मांगीलाल, ओमकार, हेमराज  सहित समाज के गणमान्य मौजूद थे। 

इन्होंने संभाली शिविर की व्यवस्था 

नागदा समाज के युवा मंडल इकाई द्वारा  सुरेंद्र नागदा, दीपक नागदा, जसपाल नागदा, घनश्याम नागदा प्रकाश नागदा, दिनेश नागदा, मयंक नागदा, हेमंत नागदा,सुरेश नागदा, कविश नागदा व कमलेश नागदा के सहयोग से आयोजित शिविर में शहर अध्यक्ष गणेश लाल नागदा ने सभी का आभार जताया।

मेडिकल टीम ने बढ़ाया हौसला

रक्तदान शिविर में आरएनटी मेडिकल कॉलेज से डॉक्टर वंदना चौराहा, कैलाश कुमार, डॉक्टर दीक्षा रावल,डॉक्टर जया शेखावत, सीमा कुमारी, नेहा, खुशबू, मोहन व मनोहर द्वारा सेवाएं दी गई। मेडिकल टीम रक्तदान के प्रति युवाओं को जागरूक भी किया। 

Exit mobile version