Site iconSite icon AR Live News

प्रतियोगी परिक्षाओं में बैठने वाले युवाओं के लिए गहलोत सरकार का बड़ा निर्णय

cm ashok gehlot extends two years age limit for government job examcm ashok gehlot extends two years age limit for government job exam

उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। आयु सीमा पूरी होने से प्रतियोगी परिक्षाओं में नहीं बैठ पाने की चिंता कर रहे युवाओं के लिए बड़ी राहत भरी खबर है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को निर्णय लिया है कि कोरोना काल के कारण दो साल तक नौकरी के लिए प्रतियोगी परिक्षाएं समय पर नहीं हो सकी। इसलिए आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं में अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु सीमा में दो वर्ष की छूट दी जाएगी।

इस निर्णय से हजारों युवाओं को होगा फायदा

मुख्यमंत्री के इस निर्णय के उन हजारों युवाओं को फायदा होगा जो आयु सीमा पूरी हो जाने से इस बार प्रतियोगी परीक्षाओं में नहीं बैठ पाने की चिंता में डूबे हुए थे। दो साल की छूट मिल जाने से अब इन लोगों को प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठने का अवसर मिल सकेगा और भाग्य ने साथ दिया तो सरकारी नौकरी का सपना भी पूरा हो सकेगा।

Exit mobile version