Site iconSite icon AR Live News

देश में इकलौता “महिलाओं का मेला”, इसमें पुरूषों का प्रवेश वर्जित है: तस्वीरों में बयां होते मेले के रंग

hariyali amavasya mela 2022 udaipur mahilaon ka melahariyali amavasya mela 2022 udaipur mahilaon ka mela

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर में दो दिवसीय पारंपरिक हरियाली अमावस मेले का आज शुक्रवार को दूसरा दिन रहा। मेले के दूसरे दिन की खासियत यह है, कि इसमें सिर्फ महिलाएं आ सकती हैं, पुरूषों का प्रवेश वर्जित है। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि देश में शायद ही कहीं ऐसा मेला लगता हो, जो सिर्फ महिलाओं के लिए होता है। आज हजारों की संख्या में महिलाएं मेले में आयीं और खूब लुत्फ उठाया। मेले के रंगों को आज शब्दों से समझने के बजाए तस्वीरों में देखते हैं।

घर के लिए सजावटी सामान लेतीं महिलाएं
1. सखी तुम बताओ… ये चश्मा मुझ पर सूट कर रहा है क्या..?
2. देशी मेले में खरीददारी कर ली, अब अमेरिकन भुट्टे खाते हैं।
मेले में आकर झूले नहीं झूले, तो क्या किया..!
भैया…. ये नहीं, कोई दूसरा बैग दिखाओ..!
भैया सही-सही दाम लगाओ, तो ये खरीद लूं..!
मेले में चटकारे – आईसक्रीम और फूट स्टॉल्स पर लगी भीड़..
ये मेला प्रांगण है, चलते रहिए… बढ़ते रहिए….
पर्स भी खरीद ही लेते हैं, काम तो आ ही जाएगा..
हरियाली अमावस का मेला और पकौड़ियां-जलेबियां… “वाह क्या स्वाद है”
ये महिलाओं का मेला है…..!
Exit mobile version