Site iconSite icon AR Live News

भागवत कथा में सुनाया परिक्षित चरित्र का वृतांत

उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। शहर से सटे बेदला गांव के औदिच्य समाज के नोहरे में चल रही भागवत कथा में भागवताचार्य प्रेमचंद ब्रिजवासी महाराज ने परिक्षित चरित्र का वर्णन किया।

सावन मास मेंं हो रही भागवत कथा में भागवताचार्य प्रेमचंद ब्रिजवासी महाराज ने पांडवों से जुड़ा व्रतांत भी सुनाया। इस दौरान शूकर अवतार का वर्णन भी किया और धर्मप्रेमियों को भागवत कथा सुनने से होने वाले लाभ भी बताए। महाराज ने कहा कि जीवन में भागवत कथा का बड़ा महत्व है और इस कथा को सुनने मात्र से व्यक्ति के जीवन और सोच में बदलाव आता है। व्यक्ति को भाग दौड़ की जिंदगी में भागवत कथा जैसे धार्मिक आयोजन में भी उत्साह के साथ शामिल होना चाहिए।

31 जुलाई को होगा हवन

आयोजन के व्यवस्थापक देवेंद्र शर्मा बेदला ने बताया कि औदिच्य समाज के नोहरे में प्रतिदिन दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक भागवत कथा वाचन हो रहा है। 24 जुलाई से शुरू हुई भागवत कथा 30 जुलाई तक चलेगी। 31 जुलाई को सुबह 9 बजे हवन होगा।

Exit mobile version