Site icon AR Live News

सिंगल सीटर ट्रेनर एयरक्राफ्ट क्रैश: प्रशिक्षु महिला पायलट घायल

पुणे,(एआर लाइव न्यूज)। पुणे में इंदापुर तहसील के कदबनवाड़ी गांव स्थित एक खेत में सोमवार को सिंगल सीटर ट्रेनर एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। हादसे में 22 वर्षीय महिला पायलट भाविका राठौड़ घायल हुई हैं।

पुलिस ने बताया कि यह प्लेन ने बारामती एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। कुछ ही देर बाद एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। खुद को बचाने के लिए प्रशिक्षु पायलट ने खुद को कॉकपिट से अलग कर लिया। इससे वे बच गयीं, हालां कि वे घायल हुई हैं। यह एयरक्राफ्ट कार्वर एविएशन का है। कार्वर एविएशन पायलट को विमान उड़ाने की ट्रेनिंग देता है।

हादसे के बाद मौके पर पुलिस और कार्वर एविएशन के अधिकारी पहुंचे। घटनास्थल को सील कर हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Exit mobile version