Site iconSite icon AR Live News

दो साल बाद जमेगी हरियाली अमावस मेले की रंगत

28-29 जुलाई को लगेगा मेला, प्रशासन ने दी अनुमति

उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। दो साल के अंतराल के बाद इस बार 28 और 29 जुलाई को हरियाली अमावस मेले की रंगत जमेगी। कोरोना काल के चलते दो साल यह पारम्परिक मेला नहीं हो लाया। राज्य सरकार और जिला प्रशासन से शुक्रवार को विधिवत अनुमति मिलने के बाद नगर निगम ने मेले की तैयारियां शुरू कर दी है।
नगर निगम की सांस्कृतिक समिति अध्यक्षा चंद्रकला बोल्या ने बताया कि मेले को लेकर राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन से विधिवत अनुमति मिल गई है। फतेहसागर किनारें और सहेलियों की बाड़ी क्षेत्र में लगने वाले मेले में स्टॉल और झूले लगाने स्थान की अस्थाई नीलामी 25 व 26 जुलाई को  सहेलियों की बाडी मेन गेट पर की जाएगी।

एक व्यक्ति को अधिकतम दो स्टॉल

सांस्कृतिक समिति अध्यक्ष चंद्र कला बोल्या ने बताया कि कोई भी इच्छुक व्यक्ति निलामी में भाग ले सकते है। निलामी में भाग लेने वाले व्यक्ति अपना पहचान पत्र (आधार कार्ड, पेन कार्ड) साथ में आवश्यक रूप से लेकर आवे। निगम द्वारा एक व्यक्ति को दो स्टॉल से ज्यादा स्टॉल आवंटित नही की जायेगी।

अनुमति मिलते ही मेयर ने की तैयारी बैठक

जिला प्रशासन से मेले की अनुमति मिलते ही मेयर जीएस टांक, आयुक्त हिम्मत सिंह बारहठ और डिप्टी मेयर पारस सिंघवी ने मेले को लेकर सम्बंधित शाखाओ को अलग अलग जिम्मेदारियां सोपी है। मेयर ने तैयारी बैठक भी ली।

Exit mobile version