उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उड़ीसा में हो रही 48वीं राष्ट्रीय जूनियर तैराकी प्रतियोगिता में उदयपुर के युग चैलानी ने गोल्ड सहित 4 मैडल जीतकर उदयपुर सहित राजस्थान का गौरव बढ़ाया है।
खेलगांव तरणताल प्रशिक्षक महेश पालीवाल ने बताया कि युग चैलानी ने उड़ीसा में चल रही राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में 1 गोल्ड मैडल, 2 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज मैडल जीता है।200 मीटर व्यक्तिगत मेडले में 4ः35 97 का समय निकालकर प्रतियोगिता में रिकॉर्ड रजत पदक प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में राजस्थान में 4 पदक मिले हैं और ये चारों पदक ही युग चैलानी ने एतिहासिक प्रदर्शन करते हुए जीते हैं। पदक तालिका में अभी तक चार पदक ही है, वह चारो पदक युग चैलानी के नाम ही है। राजस्थान में किसी भी तैराक द्वारा ली गई इस प्रकार की पहली उपलब्धि है।
युग की इस उपलब्धि के लिए खेल अधिकारी ललीत सिंह झाला, सेंट एन्थोनी स्कूल के प्राचार्य विलियम डिसूजा, राजस्थान तैराकी संघ के सचिव चन्द्रगुप्त सिंह चौहान, उपाध्यक्ष विनोद सनाढ्य एवं खेलगांव के सभी तैराको, सभी खेल प्रशिक्षकों, कार्यालय स्टाफ ने हार्दिक बधाईया दी और खेलगांव तरणताल पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सभी तैराको ने इस उपलब्धि के लिए युग को तरणताल से ही बधाई देते हुए खुशी व्यक्त की।

