Site iconSite icon AR Live News

एमपी में बड़ा हादसा : रैलिंग तोड नर्मदा नदी में गिरी बस,13 की मौत

indore pune bus fall in narmada river madhya pradeshindore pune bus fall in narmada river madhya pradesh

इंदौर से पुणे जा रही थी महाराष्ट्र रोडवेज की यह बस

मध्यप्रदेश (एआर लाइव न्यूज)। मध्यप्रदेश के धार जिले में सोमवार को एक बस सडक़ किनारे रैलिंग को तोड़ते हुए नर्मदा नदी में जा गिरी। इस हादसे में 13 यात्रियों की मौत हो गई। जबकि बचाव दल ने 15 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। महाराष्ट्र रोडवेज की यह बस इंदौर से पुणे जा रही थी।
महाराष्ट्र रोडवेज की यह बस इंदौर से रवाना होकर पुणे पहुँचती उससे पहले ही बीच रास्ते में अचानक बस सडक़ किनारे पुलिया की रैलिंग तोडक़र नर्मदा नदी में जा गिरी। काफी ऊंचाई से बस गिरने के साथ ही नदी में पानी का बहाव भी तेज था। धामनोद के पास खलघाट में यह हादसा हुआ है।

हादसे के बाद क्रेन से बस को नदी से बाहर निकाल लिया गया

आरंभिक सूचना अनुसार इस हादसे में 13 यात्रियों की मौत हो गई। इनके शव भी मिल चुके है। हालांकि बचाव दल ने 15 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बस में करीब 40 यात्री सवार होना बताए जा रहे है। घटना के बाद बस को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन को अलर्ट किया। तत्काल उच्च अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे।

Exit mobile version