Site iconSite icon AR Live News

राजस्थान में सबसे ज्यादा बारिश आज निम्बाहेड़ा में हुई : बाजार और रास्ते बने दरिया

max rain in chittorgarh rajasthan monsoon updatemax rain in chittorgarh rajasthan monsoon update

निम्बाहेड़ा में 122 मिलीमीटर बारिश, सांवलिया जी में भी तेज बारिश

उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। सावन के पहले सोमवार चित्तौड़ जिले में मानसून मेहरबना रहा। सोमवार शाम पांच बजे तक निम्बाहेड़ा में 122 मिलीमीटर यानी पांच इंच जबकि भदेसर में 107 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। सांवलिया जी में भी तेज बारिश होने से कई क्षेत्रों में जल भराव हो गया।
सुबह से उमस का असर बना रहा। इसी बीच शाम होते होते हुए मौसम बदला और निम्बाहेड़ा, सांवलिया जी, भदेसर सहित आसपास के कई गावों में करीब दो घंटे तेज बारिश का दौर चला। नालों में बहाव तेज होने के साथ ही बाजार और कस्बों के रास्ते दरिया बनते नजर आए।

निम्बाहेड़ा में निकासी व्यवस्था सही नहीं होने से कुछ दुकानों में भी पानी भर गया। निम्बाहेड़ा बस स्टैंड,शेखावत सर्कल, मोती बाजार, इंद्रा कॉलोनी सहित कई क्षेत्रों में बारिश का पानी भर जाने से आमजन प्रभावित नजर आया।जलसंसाधन विभाग के अनुसार सोमवार शाम 5.30 बजे तक चित्तौड़ जिले के निम्बाहेड़ा में 122 मिलीमीटर, भदेसर 107 मिलीमीटर बारिश हुई।

उदयपुर शहर में रिमझिम

चित्तौड़ के डूंगला 41, झालावाड़ के डग में 100, पछपहर में 60, पीरवा में 51 मिमी बारिश हुई। इन क्षेत्रों में कुछ ही देर में हुई तेज बारिश से नालों में बहाव तेज हो गया। उदयपुर जिले के भींडर में 24, कानोड़ 24, मावली 20 और वल्लभनगर में 19 मिमी बारिश हुई। राजसमंद जिले के रेलमगरा में 24, नाथद्वारा 23, प्रतापगढ़ के पीपलखूंट में 55, छोटीसादड़ी 34, राजसमंद मिमी बारिश हुई। उदयपुर शहर में दोपहर से पहले कुछ देर रिमझिम बारिश हुई।

Exit mobile version