Site iconSite icon AR Live News

जीएसटी दर में बढ़ोतरी आज से लागूः प्री-पैकेज्ड और लेबल वाली दालें, चावल, गेहूं, आटा महंगा होगा

gst rate hike come into effect from today pre packed label food items will get costliergst rate hike come into effect from today pre packed label food items will get costlier

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। जीएसटी परिषद की गत माह हुई 47वीं बैठक के दौरान की गई वस्तु एवं सेवा कर दरों की सिफारिशें आज 18 जुलाई से लागू हो गयी हैं। पैकेज्ड और लेबल वाले अनाज पर जीएसटी लगने से ये महंगे होंगे, जिसका सीधा असर लोगों के किचन पर पड़ेगा। प्री-पैकेज्ड, लेवल वाली दालें, चावल, गेहूं, आटा सहित दही, पनीर, मुरमुरे सहित अन्य सामान पर जीएसटी 5 प्रतिशत लगेगा, इससे ये वस्तुएं महंगी हो जाएंगी।

इन पर लगेगा इतना जीएसटी

बिजली से चलने वाले पंप, साइकिल पंप, डेयरी मशीनरी 18 फीसदी

बीजों की सफाई, छंटाई, ग्रेडिंग और अनाज की दालों के लिए उपयोग की जाने वाली मशीनें, मिलिंग, अनाज उद्योग में प्रयुक्त मशीनें, हवा आधारित आटा चक्की और गीली चक्की 18 प्रतिशत जीएसटी देना होगा। सोलर वॉटर हीटर और सिस्टम 12 प्रतिशत लगेगा।

18 जुलाई से एलईडी लैंप, स्याही, चाकू, ब्लेड, पेंसिल शार्पनर, ब्लेड, चम्मच, कांटे, सीढ़ी, स्कीमर, केक सर्वर, प्रिंटिंग, लेखन और ड्राइंग स्याही, फिक्स्चर और उनके धातु मुद्रित सर्किट बोर्ड पर 18 प्रतिशत जीएसटी लगेगा।

होटल और हॉस्पिटल में भी देना होगा जीएसटी

Exit mobile version