Site iconSite icon AR Live News

अवैध मादक पदार्थ MDMA बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

udaipur police seized 45 gram MDMA two arrestudaipur police seized 45 gram MDMA two arrest

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर की सूरजपोल थाना पुलिस ने शुक्रवार को मादक पदार्थ तस्करों पर कार्रवाई करते हुए, 45 50 ग्राम एमडीएमए बरामद किया है। पुलिस ने एमडीएमए के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद हुए एमडीएमए की मार्केट वैल्यु करीब 2 लाख रूपए आंकी जा रही है।

एसपी विकास शर्मा ने बताया कि चित्तौड़गढ़ निवासी अशरफ मंसूरी पुत्र मोहम्मद हारून और शोयब शेख पुत्र साजिद शेख को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 45 50 ग्राम एमडीएमए बरामद किया है। बीती रात नाकाबंदी के दौरान किशनपोल क्षेत्र में दोनों आरोपी पकड़े गए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे उदयपुर में कॉलेज स्टूडेंट्स को यह ड्रग्स सप्लाई करते हैं।

कार्रवाई करने वाली टीम : सूरजपोल थानाधिकारी लीलाराम, हेडकांस्टेबल शरीफ खान, तेज सिंह, ओमवीर सिंह, प्रवीण, सुमेर सिंह और प्रमोद कुमार की टीम ने आरोपियों को पकड़ा है।

Exit mobile version