Site iconSite icon AR Live News

डॉलर के मुकाबले भारतीय रूपया अब तक के सबसे निचले स्तर पर: उपभोक्ताओं पर पड़ेगा असर

The consistent depreciation in the value of the Indian rupee against the dollarThe consistent depreciation in the value of the Indian rupee against the dollar

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये के मूल्य में लगातार गिरावट ने अर्थव्यवस्था विशेषज्ञों को चिंता में डाल दिया है। रुपया लगातार चार सत्रों से गिरकर गुरुवार को 79 90 के नए रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया। हालांकि, विदेशों में मजबूत अमेरिकी मुद्रा और विदेशी मुद्रा के बहिर्वाह ने रुपये के लाभ को सीमित कर दियाए डीलरों ने कहा।

समाचार एजेंसी के अनुसार गुरुवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे की गिरावट के साथ 79 90 के नए सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ। यह 80 रूपए प्रति डॉलर की दर बहुत करीब पहुंच गया है। खासबात है कि फरवरी के बाद से जब रूस ने यूक्रेन पर आक्रमण किया, भारतीय मुद्रा में 27 बार गिरावट आयी है।

रुपये में गिरावट का उपभोक्ताओं पर क्या असर होगा

भारत की अर्थव्यवस्था बहुत हद तक आयात पर निर्भर करती है। आयात की जाने वाली वस्तुओं के लिए भुगतान डॉलर के अनुसार करना होगा। डॉलर की तुलना में रूपया कमजोर होने से आयात किए जाने वाले उत्पादों की कीमतें बढ़ जाएंगी। इससे महंगाई और बढ़ेगी।

Exit mobile version