Site iconSite icon AR Live News

हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्करः सब-इंस्पेक्टर और कांस्टेबल गंभीर घायल

two-police-person-seriously-injured-in-truck-car-accident-at-udaipur-pindwara-highwaytwo-police-person-seriously-injured-in-truck-car-accident-at-udaipur-pindwara-highway

गोगुंदा/उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। गोगुंदा थाना क्षेत्र के बरोड़िया चौकी के पास गुरूवार को बारिश के दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार पिंडवाड़ा थाने के पुलिस सब-इंस्पेक्टर शिवलाल और कांस्टेबल राजूराम गंभीर घायल हो गए हैं, जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए।

गोगुंदा पुलिस ने बताया कि बरोड़िया चौकी के पास हाईवे पर बारिश के दौरान पानी भर गया था। वहां से गुजर रही कार रिवर्स लेकर साइड से निकालने का प्रयास कर रही थी, इसी दौरान तेज रफ्तार में आए ट्रक ने कार के चपेट में ले लिया। इससे कार सवार गाड़ी में बुरी तरफ फंस गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बमुश्किल दोनों गंभीर घायलों को कार से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घायलों में पिंडवाड़ा सब-इंस्पेक्टर शिवलाल और कांस्टेबल राजूराम बताए जा रहे हैं।

Exit mobile version