Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर में आज बीते 4 महीने के सर्वाधिक कोरोना संक्रमित : एक्टिव केस बढ़कर 59 हुए

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। उदयपुर में कोरोना संक्रमितों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। आज गुरूवार को जिले में बीते चार महीनों के सर्वाधिक 13 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। यह तीसरा दिन है जब संक्रमितों की संख्या लगातार दस से अधिक आयी हो। इससे पहले बुधवार को 11 और मंगलवार को 12 संक्रमितों पाए गए थे। इससे पहले 17 मार्च को एक दिन में 10 कोरोना संक्रमित पाए गए थे।

लगातार बढ़ते संक्रमितों के चलते जिले कें कोरोना एक्टिव केस की संख्या 59 हो गयी है। खासबात यह है कि शहरीक्षेत्र में संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। आज आए 13 संक्रमितों में 10 शहरी क्षेत्र में पाए गए हैं, जबकि 3 केस ग्रामीण क्षेत्र से हैं।

यहां चिंताजनक बात यह भी है कि शहरी क्षेत्र के 10 संक्रमितों में 8 नए संक्रमित हैं, जबकि 2 क्लोज कॉन्टेक्ट से हुए संक्रमित हैं। इन सब के बीच राहत इतनी है कि जिले में कोरोना के सभी 59 मरीज होम आईसोलेशन में रहकर उपचार ले रहे हैं और किसी को भी अभी तक हॉस्पिटल में भर्ती कराने की नौबत नहीं अयी है।

Exit mobile version